पंचांग 02 मार्च 2026:-
रा.मि. 11 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल चर्तुदशी चन्द्रवासरे शाम 5/18, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 7/24, अतिगण्ड योगे दिन 12/6, वणिज करणे सू.उ. 6/14, सू.अ. 5/46, चन्द्रचार कर्क दिन 7/24 से सिंह, पर्व- पूर्णिमा व्रत, होलिका दहन, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 02 मार्च 2026
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता मेंसफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, अधिकारियों का कानूनी मामलों में मेलजोल बढ़ेगा, वर्ष के अन्त में यात्रा कष्टदायक हो सकती है, दाम्पत्य जीवन का निर्वहन होगा, व्यस्तता रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को कानूनी मामलों में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्रा में कष्ट हो सकता है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों कोउतावलेपन में हानि हो सकती है, सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
———————————————————
आज का भविष्य – सोमवार 02 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक लंबे कद का परिश्रमी, साहसी, विनम्र तथा निडर, होगा. जातक भाग्यशाली होगा. माता पिता भाई बहिनों आदि का ख्याल रखने वाला होगा. साथ ही मामा नाना के अलावा पूरे परिवार का ध्यान रखेगा, न्यायप्रिय होगा. स्वतंत्र कार्य द्वारा जीवन यापन करेगा.
———————————————————
मेष– चिन्ता का निवारण होगा. पारिवारिक आयोजन सुखद रहेगा. संतान तथा रोगी की चिन्ता रहेगी. कारोबारी यात्रा आदि का योग प्रबल है.
वृषभ– वाणी पर संयम रखें. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी. अधिक साहस व जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मिथुन– मित्रता उपयोगी रहेगी. व्यवसायिक कामकाज की रूपरेखा करेगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. परिश्रम होगा. पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
कर्क– स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. अतिथि आगमन होगा. आपसी सामंजस्य बना रहेगा. कार्य की रूपरेखा बनेगी. विवादों से बचना हितकर रहेगा.
सिंह– वाहन सुख प्राप्त होगा. खानपान पर संयम रखें. मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, कामकाज की रूपरेखा बनेगी. धार्मिक कामकाज बनेगा.
कन्या– परिश्रम अधिक करना होगा. शत्रु बाधायें दूर होंगी. जिद में आकर गलत फैसला ले सकते हैं. रूखे व्यवहार से मित्र नाराज होंगे.
तुला– आर्थिक प्रयास सफल होंगे. स्त्री जाति की चिन्ता रहेगी. मन में विशेष प्रसन्नता का अनुभव होगा. जोखिम के कार्यो से दूर रहें.
वृश्चिक– इच्छित योजना के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव है. मनोरंजन आदि के अवसरों लाभ होगा. यश, मान सम्मान प्राप्त होगा. धैर्य से काम लें.
धनु- व्यय की अधिकता से मन असंतुष्ट रहेगा. परिश्रम अधिक करना होगा. समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा. मित्र मिलन होगा.
मकर– अचानक धन लाभ, कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा. दैनिक कार्य में लगन व आस्था रहेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी.
कुम्भ– उच्चाधिकारियों का सहयोग समय पर मिलने का योग है. राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा. मानसिक सुखं शांति की प्राप्ति होगी. श्रम अधिक होगा.
मीन– खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी. मानसिक संतोष बना रहेगा. वैवाहिक चर्चाओं में सफलता.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन शुक्ल चर्तुदशी को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू जौ, चना, मॅूग, बाजरा, ज्वार, आदि में मंदी होगी. जीरा, धनियां, सौंप, में तेजी रहेगी. रूई, कपास, सरसों, के भाव में तेजी रहेगी. भाग्यांक 4632 है.
———————————————————
