पुलिस ने पकड़ी नशीली दवा की 112 शीशी

सतना :नशीली दवा की तस्करी के मामले में कोतवाली और कोलगवां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से नशीली दवा की कुल 112 शीशियां बरामद की गईं.कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मारुति नगर रेलवे लाइन के निकट घेराबंदी की. जहां पर तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़े नजर आए. हलांकि पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया.

लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया. पूछताछ किए जाने पर उनकी पहचान अरुणेंद्र बहादुर सिंह 44 वर्ष निवासी उत्तरी पतेरी, अखिलेश द्विवेदी 60 वर्ष निवासी मुख्त्यारगंज, और करन शर्मा 25 वर्ष निवासी भैंसाखाना के तौर पर हुई. उनके पास मौजूद झोले की जब तलाशी ली गई तो उसमें अवैध आनरेक्स कफ सीरप की 87 शीशियां पाई गईं. जिसे देखते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 22 एनडीपीएस एक्ट और 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई. इसके साथ ही उनकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया.
 नशा बेचता मिला जिला बदर का आरोपी
कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मैत्री पार्क हवाई अड्डे के निकट शाहिर सिंह परिहार उर्फ बाबू 24 वर्ष निवासी बमुरईया नागौद को घेराबंदी कर पकड़ लिया. उसके पास मौजूद झोले में नशीली कफ सीरप की 25 शीशियां पाई गईं. जिसे देखते हुए उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई. वहीं जिला बदर का आरोपी होने की जानकारी सामने आने पर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया

Next Post

चोरी के वाहन सहित आरोपी को पकड़ा

Thu Jan 15 , 2026
आष्टा। पार्वती थाना अंतर्गत चोरी गया पिकअप वाहन पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. जानकारी के अनुसार 9 जनवरी का फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के सामने खड़े बुलेरो पिकअप वाहन को कोई अज्ञात चोर […]

You May Like

मनोरंजन