मुकेश अंबानी के Jio IPO में ऐसा क्या खास? 1.39 करोड़ आवेदन, अब खुलेगा कमाई का राज !

मुंबई। मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने निवेशकों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी पैदा की है। 21 अक्टूबर को शुरू हुआ यह IPO 23 अक्टूबर को बंद हुआ। आखिरी दिन तक इश्यू को कुल 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि आवेदन की संख्या करीब 1.39 करोड़ तक पहुंच गई। आवेदन के लिहाज से इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

संस्थागत निवेशकों ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी

करीब 30,213 करोड़ रुपये के इस IPO में संस्थागत निवेशकों की भागीदारी सबसे अधिक रही। वहीं, रिटेल निवेशकों ने भी अपने लिए आरक्षित हिस्से से अधिक शेयरों के लिए आवेदन किया। IPO का प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

अब शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार

IPO बंद होने के बाद निवेशकों की नजर शेयर आवंटन और बाजार में इसकी एंट्री पर है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अलॉटमेंट 26 अक्टूबर और शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

हालांकि, IPO को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बावजूद लिस्टिंग पर मुनाफा निश्चित नहीं है। शेयर की वास्तविक कीमत बाजार की परिस्थितियों और लिस्टिंग के दिन मांग पर निर्भर करेगी।

Next Post

फिलीपींस में प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार पायलटों की मौत

Sat Oct 24 , 2026
मनीला, 24 अक्टूबर (वार्ता) फिलीपींस की राजधानी मनीला के दक्षिण में वायुसेना अड्डे पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दो एसएफ-260 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वायुसेना के चार पायलटों की मौत हो गयी। फिलीपींस वायुसेना (पीएएफ) ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब […]

You May Like