पत्नी की मारपीट कर परेशान करने वाले पति को भेजा जेल

शिवपुरी। पुलिस थाना करैरा ने पत्नी की मारपीट कर परेशान करने वाले पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रीति अहिरवार निवासी देव नगर करैरा ने शिकायत की थी कि उसका पति अरविंद जाटव पिछले 1 साल से परेशान कर रहा है। उसकी 3 साल की बच्ची है, उसकी परवरिश नहीं कर रहा है, खर्चा नहीं देता है एवं उसकी पढ़ाई की डॉक्यूमेंट की फाइल अपने पास रखे है व वापस नहीं कर रहा है। आज अरविंद जाटव अपनी पत्नी प्रीति से झगड़ा कर रहा था जिसे धारा 170 में गिरफ्तार कर एसडीएम करैरा के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Next Post

मेट्रो निर्माण: भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 6 का रास्ता बंद

Sat Jul 12 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. यह निर्णय स्टेशन परिसर में जारी मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के चलते लिया गया है.रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग को अस्थायी रूप […]

You May Like