भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कमला नगर वार्ड क्रमांक 27 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लोगों के साथ श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमला नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
डॉ. यादव ने कहा कि मन की बात देश के विकास, समाज सेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने इस दौरान नागरिकों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
