राज्यपाल मंगुभाई पटेल का विमानतल पर स्वागत, आज ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ग्वालियर / राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए हैं। ग्वालियर विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल पटेल आज 17 फरवरी को डबरा एवं घाटीगाँव विकासखंड में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति अविनाश तिवारी सहित अधिकारियों ने अगवानी की।

राज्यपाल पटेल हैलीकॉप्टर से श्योपुर गए वी वहां कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद ग्वालियर विमानतल लौटे। विमानतल से व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुँचे। सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्वालियर आयेंगे, मुरैना जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mon Feb 17 , 2025
ग्वालियर/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 17 फरवरी को ग्वालियर व मुरैना आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रात: 11.35 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पर आगमन होगा। इसके बाद मुरैना जिले के प्रवास पर जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रात: […]

You May Like