मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्वालियर आयेंगे, मुरैना जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ग्वालियर/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 17 फरवरी को ग्वालियर व मुरैना आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रात: 11.35 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पर आगमन होगा। इसके बाद मुरैना जिले के प्रवास पर जायेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रात: 11.40 बजे मुरैना के लिये रवाना होंगे और वहाँ पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद हैलीकॉप्टर द्वारा दोपहर लगभग एक बजे सुमावली के अंतर्गत राजघाट हैलीपेड पहुँचेंगे और वहाँ स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 3 बजे मुरैना जिले में स्थित करह धाम आश्रम पहुँचेंगे। करह धाम में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपरान्ह लगभग 4 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पर पहुँचकर राजकीय विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Post

अलापुर पहाड़ी पर “हरि पर्वत” के रूप में विकसित हो रहा है अर्बन वन

Mon Feb 17 , 2025
ग्वालियर/ ग्वालियर शहर की अलापुर पहाड़ी को शहरी वन के रूप में विकसित कर हरीतिमा की चादर ओढ़ाई जा रही है। इसे “हरि पर्वत” नाम दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे इस रचनात्मक कार्य में शहरवासी भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका […]

You May Like