चौकीदार पर चाकू से हमला

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक चौकीदार पर चाकू से हमला कर दिया।पुलिस ने बताया कि रामकिशन रजक 54 वर्ष निवासी सोनी कालोनी शास्त्रीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ओरिएंटल कालेज में चोकीदारी का काम करता है।

लगभग 8 बजे ड्यूटी पर जा रहा था तभी तीनों लड़के उसे ओवरटेक करते हुये उसे रोके एवं उसके साथ गाली गलौज करते हुये शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया एवं अपनी साईकल पटक कर ओरिएंटल कॉलेज तरफ भागने लगा एवं अपने साथियों को आवाज लगाया। उसके साथी ओरिएंटल कॉलेज से टार्च लेकर उसकी तरफ भागते हुये आये तो तीनों लड़कों में से एक लडके ने उसके पीछे दौड़ते हुये चाकू से हमलाकर उसके कमर में चोट पहुॅचा दी।

Next Post

आधी रात को कार में लगाई आग

Thu Jul 31 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत नानक नगर में अज्ञात तत्व ने एक कार में आग लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सतीष चौरसिया निवासी रांझी बाजार पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार क्रमांक एमपी 20 जेड एन 0262 […]

You May Like