जिले में 926 किसानों को बांटी गयी 109 मीट्रिक टन यूरिया

रीवा:जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को यूरिया खाद दी जा रही है. वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है. टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं. जिले में 26 सितम्बर को डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से 926 किसानों को 109 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया.

डबल लॉक केन्द्र चाकघाट में 70 किसानों को 12 मीट्रिक टन, चोरहटा में 586 किसानों को 76 मीट्रिक टन तथा उमरी में 270 किसानों को 21 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया. अभी जिले में चाकघाट में 66.3 मीट्रिक टन, जवा में 67.5 मीट्रिक टन, चोरहटा में 100 मीट्रिक टन तथा उमरी में 116.75 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है. जिले में डबल लॉक केन्द्रों में 350.55 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है.

Next Post

महेश भट्ट और सुहृता दास ने अरहान पटेल को 'तू मेरी पूरी कहानी' से किया लॉन्च

Sat Sep 27 , 2025
मुंबई, 27 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट और निर्देशक सुहृता दास ने अरहान पटेल को फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ से लॉन्च किया है। मध्य प्रदेश के सीहोर की खेतों से लेकर बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया तक, अरहान पटेल का सफर सपनों की ताकत का असली सबूत है। किसान […]

You May Like