
ग्वालियर। बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था सुधारने, धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण नहीं करने को लेकर हिंदू महासभा ग्वालियर ने हिन्दू महासभा भवन, दौलतगंज में आज गुरुवार दोपहर काले झंडों को लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रामा मार्केट, नुक्कड़ चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवक हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष आनंद माहौर, युवा महामंत्री धर्मेंद्र बरेलिया ने कहा कि मंहगाई से आम नागरिक त्राहि त्राहि कर रहा है और केंद्र की डबल इंजन सरकार अनदेखी कर प्रदेश, देश पर लाखों का कर्ज कर रही है। अपने हक की मांग करने पर खुलेआम डाक्टरों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
यदि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं हुई मांगें होती तों हिन्दू महासभा द्वारा आधे दिन के बन्द का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। संचालन रोहित जाटव राहुल गुप्ता ने किया। उज्जेन में 170 बर्ष प्राचीन मंदिर खड़े हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिर हटाने के विरोध में सरकार की सद्बुद्धि के लिए आज ही चामुंडा धाम कोटेश्वर मंदिर पर हिन्दू महासभा चामुंडा मंदिर समिति की महिलाओं ने श्री हनुमान चालीसा पाठ कर विरोध किया ।
