अन्नदाताओं को मिलेंगे किफायती दर पर उर्वरक – प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार देशभर के किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इस साल रबी सीजन के लिए फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ”हम देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में हमारी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 2025-26 के रबी सीजन के लिए फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी को मंजूरी दी है। इससे जहां अन्नदाताओं को किफायती दर पर उर्वरक उपलब्ध हो सकेंगे, वहीं उनकी कमाई भी बढ़ेगी।”

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आज रबी सीजन 2025-26 के लिए फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी को मंजूरी दे दी। इससे किसानों को डीएपी जैसे उर्वरक सस्ती दरों पर मिलेंगे। यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा। सरकार ने करीब 38 हजार करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी देने का ऐलान किया है।

 

 

Next Post

टूट गया गाजा समझौता, इजरायल ने किया गाजा पट्टी पर हमला

Wed Oct 29 , 2025
यरूशलम, (वार्ता) इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इज़राइली रक्षा बल (आईडीएफ) को “तत्काल और शक्तिशाली हमले” करने के आदेश दिए हैं। यह कदम हमास के कथित द्वारा संघर्षविराम समझौते के लगातार उल्लंघन के बाद उठाया गया है। श्री नेतन्याहू ने यह निर्देश उस […]

You May Like