टूट गया गाजा समझौता, इजरायल ने किया गाजा पट्टी पर हमला

यरूशलम, (वार्ता) इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इज़राइली रक्षा बल (आईडीएफ) को “तत्काल और शक्तिशाली हमले” करने के आदेश दिए हैं।

यह कदम हमास के कथित द्वारा संघर्षविराम समझौते के लगातार उल्लंघन के बाद उठाया गया है।

श्री नेतन्याहू ने यह निर्देश उस समय दिए जब हमास ने उन बंधकों के अवशेषों को “वापस सौंपने” का नाटक किया, जिनका शव आईडीएफ को दो वर्ष पहले ही मिल चुका था। इसके अलावा, हमास के लड़ाके रफ़ा क्षेत्र में इज़रायली सैनिकों पर हमले जारी रखे हुए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, आईडीएफ ने दक्षिणी गाजा में हमास द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ढांचों पर तब जवाबी कार्रवाई की , जब आतंकवादी संगठन के सदस्यों ने एंटी-टैंक हथियारों और असॉल्ट राइफलों से सैनिकों पर हमला किया।

 

Next Post

38 हजार करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी देने पर शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

Wed Oct 29 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खाद सब्सिडी के लिए करीब 38 हजार करोड़ रुपये जारी करने के फैसले पर किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। […]

You May Like