38 हजार करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी देने पर शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खाद सब्सिडी के लिए करीब 38 हजार करोड़ रुपये जारी करने के फैसले पर किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा श्री चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कृषि क्षेत्र की समीक्षा बैठक में बताया गया कि खरीफ 2025 के दौरान प्रमुख फसलों की बुवाई पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रही है। धान का कुल क्षेत्रफल 441.58 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जबकि तिलहनी फसलों का क्षेत्र 190.13 लाख हेक्टेयर और दलहनी फसलों का क्षेत्र 120.41 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। गन्ने की बुवाई 59.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जिससे गन्ना किसानों को सीधा लाभ होगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश के प्रमुख जलाशयों में इस समय सामान्य से अधिक जल संग्रह है, जिससे खरीफ की बुवाई समय पर पूरी हो सकी है और रबी की बुवाई के लिए भी नमी पर्याप्त बनी हुई है।

बैठक में बताया गया कि खरीफ फसलों की कटाई देश के लगभग 27 प्रतिशत क्षेत्रों में शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ राज्यों में रबी की बुवाई भी आरंभ हो गई है। प्याज, आलू और टमाटर जैसी फसलों की स्थिति भी औसतन अच्छी बताई गई है, वहीं चावल और गेहूं का भंडार बफर मानक से अधिक है।

 

Next Post

प्रचंड चक्रवाती तूफान 'मेलिसा' जमैका पहुंचा

Wed Oct 29 , 2025
किंग्सटन, (वार्ता) शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘मेलिसा’ जमैका के दक्षिण-पश्चिमी तट से टकरा गया है। अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस भयंकर तूफान की अधिकतम गति इस समय लगभग 295 किलोमीटर प्रति घंटे (185 मील प्रति घंटे) है और इसके केंद्र में न्यूनतम […]

You May Like