महाकाल मंदिर में महिला सुरक्षा गार्ड ने श्रद्धालु पर कुर्सी फेंकी

उज्जैन। महाकाल मंदिर में निजी एजेंसी क्रिस्टल में काम करने वाली महिला सुरक्षा गार्ड ने फिर अपना आपा खोते हुए एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की। इस बार गार्ड ने श्रद्धालु के ऊपर कुर्सी फेंक कर हमला किया। महिला गार्ड द्वारा श्रद्धालु से की गई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बताया जाता है कि मंदिर में बड़े गणेश के सामने घाटी पर बने गेट नंबर 4 से प्रवेश को लेकर उनमें विवाद हुआ था। समिति ने कार्रवाई कर गार्ड को ड्यूटी से हटा दिया है। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है निजी सुरक्षा गार्ड ज्योति कुर्सी उठाकर महिला श्रद्धालु पर फेंक कर हमला कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने दोनों को बीच-बचाव कर अलग किया। दरअसल एक श्रद्धालु महिला नियमित दर्शनार्थी है और उसके साथ एक अन्य महिला श्रद्धालु गेट से प्रवेश कर रही थी।

दूसरी जगह तैनात करेंगे

सुरक्षा गार्ड ने महिला को गेट से प्रवेश करने से रोका तो इसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया और गार्ड ने श्रद्धालु महिला को कुर्सी फेंक कर मारने की कोशिश की। मामले में मंदिर समिति के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने कहा कि क्रिस्टल सुरक्षा एजेंसी की महिला गार्ड ज्योति की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है और उसे नोटिस देकर कहा है कि भविष्य में उसे वापस काम पर रखा भी जाएगा, तो उसे ऐसी जगह तैनात करेंगे, जहां श्रद्धालुओं से सीधा संपर्क न हो।

Next Post

मध्याह्न भोजन से स्कूली बच्चों के बीमार होने की रिपोर्ट में बिहार सरकार को मानवाधिकार का नोटिस

Thu May 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार में एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन करने से 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से इस पर रिपोर्ट मांगी है। मीडिया की खबरों के अनुसार पटना […]

You May Like