
भैरुंदा। भारती विद्या मंदिर में लायंस क्लब सृजन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि एमजे एफ लॉयंन प्रवीण वशिष्ठ मौजूद थे. उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई. इस दौरान लॉयंस क्लब के द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया साथ ही नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी गई.
इस अवसर पर डॉ शिरीष अग्रवाल, डॉ शैलेन्द्र नेमा, डॉ श्रवण कुमार मालवीय, विनय यादव, शाहिद खान, पंकज वैद्य, डॉ आशीष खापरे, राकेश वर्मा, प्रबल अग्रवाल, सुलभ श्रीवास्तव, डॉ शुभांकर बर्मन, संजय पटेल, नीरज त्रिपाठी, देवी सिंह पंवार, डॉ मुखर विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे. नवीन अध्यक्ष लॉयन राकेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का अभिवादन कर सभी को विश्वास दिलाया कि नवीन कार्यकारिणी लॉयंस क्लब के नीति वाक्य के अनुरूप ही कार्य करेगी. कार्यक्रम के अंत में आभार सचिव लॉयन प्रबल अग्रवाल ने व्यक्त किया.
