कृषि उपज मंडी में तुलाई न होने से भड़के किसान,जाम लगाकर किया प्रदर्शन

दमोह। कृषि उपज मंडी में तुलाई कार्य ठप होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. गुस्साए किसानों ने नारेबाजी भी की.सूचना मिलते ही एसडीएम गंधर्व मौके पर पहुंचे और किसानों से संवाद किया.समझाइश के बाद जाम हटवाया गया.इस दौरान तहसीलदार राबिन जैन,टीआई देहात अमित गौतम, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी समेत पुलिस बल मौजूद रहा.किसानों का आरोप है कि मंडी में समय पर तुलाई न होने से उनकी उपज खराब हो रही है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन ने जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है और तुलाई और खरीदी चालू करवाई।

Next Post

कॉमेडी को जीवंत बना देते हैं वरुण धवन : पूजा हेगड़े

Wed Jun 3 , 2026
मुंबई, 03 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा है कि वरुण अपनी ऊर्जा और कॉमिक टाइमिंग से पूरे सेट को जीवंत बना देते हैं।पूजा और वरुण निर्देशक […]

You May Like