छतरपुर और कानपुर के बीच नई इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू

छतरपुर: इंडियन रेलवेज ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छतरपुर से कानपुर के बीच नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन के शुरू होने से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, साथ ही हमीरपुर जिले के सुमेरपुर और मौदहा क्षेत्र के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है।रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन छतरपुर से चलकर खजुराहो और महोबा के रास्ते सुमेरपुर और मौदहा स्टेशनों पर ठहरते हुए कानपुर पहुंचेगी। इससे व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को यात्रा के लिए एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिला है।
उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेन शुक्रवार रात 10 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होकर रात 11:21 बजे हमीरपुर रोड, 2:45 बजे महोबा, सुबह 4:15 बजे खजुराहो पहुंचते हुए सुबह 6 बजे छतरपुर पहुंचेगी। वापसी में शनिवार शाम 5:30 बजे छतरपुर से रवाना होकर रात 2:15 बजे कानपुर पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 18 स्लीपर और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। यह अनारक्षित ट्रेन है, इसलिए यात्री स्टेशन से टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। रेलवे के इस फैसले से क्षेत्रीय यात्रियों, व्यापारियों और मरीजों को कानपुर जैसे बड़े व्यापारिक और मेडिकल हब तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।

Next Post

नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन, सीएम डॉ यादव ने 363.82 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Sun Mar 15 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से कुल 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम […]

You May Like

मनोरंजन