भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से कुल 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
