
सारनी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने गैस की भारी किल्ल्त एवं बढ़ते दामों के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. रविवार को साप्ताहिक बाजार सारनी मे ब्लाक अध्यक्ष बटेश्वर भारती के नेतृत्व मे गैस की किल्ल्त एवं बढ़ते दामों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता भोलाकांति, तिरुपति एरलु, मोहम्मद इलियास,बंटी क्रोसिया. हेमंत धोटे. यूथ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सन्नी एरलु, गौतम नागले. राफे बक्स, रोहित भारती. भगवान जावरे, नेता प्रतिपक्ष पिटिंश नागले, संगीता डेहरिया, सुनील भलावी, अनीता बेलवंशी. महेंद्र भारती, नरेंद्र वाडिवा, गोविंदा एरलु. राजेश लोखंडे. राम आश्रय वर्मा अर्चना नागले सहित भारी संख्या मे कांग्रेसी नेता मौजूद थे. ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बटेशवर भारती ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गैस की कीमतों मे वृद्धि करके गरीबो का जीना मुहाल कर दिया है. उन्होंने कहा कि रसोई गैस की किल्ल्त एवं बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिला एवं ब्लाक स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के बाद रैली निकाल कर थाना सारणी में टीआई को ज्ञापन दिया है.कांग्रेस नेता मोहम्मद इलियास एवं तिरुपति एरलु ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर काबू करने मे पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए लोग लाइन मे लगे हुए है. इतना ही नहीं गैस कि बुकिंग तक नहीं हो पा रही है. जिसके चलते जनता मे हाहाकार मचा हुआ है.कांग्रेस नेत्री संगीता डेहरिया ने कहा कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने से महिलाओ को खाना पकाने मे भारी दिक़्क़तो का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर भाजपा नेत्री स्मिता ईरानी हायतोबा मचा देती थी परन्तु अब नजर नहीं आ रही है. भाजपा की करनी और कथनी सबके सामने आ रही है. कार्यक्रम के अंत मे ब्लाक अध्यक्ष बटेशवर भारती एवं कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
