
सारनी। श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव मेले मे मकर संक्रांति के पर्व पर हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने शिखर मंदिर पर पंहुच कर बाबा के दर्शन किये. मेला परिसर एवं पहाड़ी मंदिर पर चढ़ने वाले श्रद्धालुओं के जमघट को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. मेले में लगे सीसी कैमरे के जरिए पुरी नजर रखी जा रही थी. बताया जाता है कि बाबा मठारदेव का मंदिर 3000 फुट की ऊंचाई पर बना हुआ है. बाबा के दर्शन करने के लिए सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो रहा था.शिखर मंदिर से दर्शन करने के बाद मंदिर समिति द्वारा बनाए गए भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. मेले मेले में लगे स्टाल एवं झूठों का लोगों ने परिवार सहित आनंद उठाया.इस बार नगर पालिका प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेट लगाकर श्रद्धालुओं का जमघट नहीं बनने दिया जिसके चलते लोग आसानी से शिखर एवं तलहटी पर बने मंदिर में पूजा अर्चना करते दिखाई दिए. नगर पालिका सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया कि मेले में चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. जिसके चलते मेले मे आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली है. उन्होंने कहा कि मेले में जिला एवं पुलिस प्रशासन के निर्देश अनुसार सभी सुविधा श्रद्धालुओं को देने से किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाएं नहीं हुई है.
