समाज की समस्याओं का समाधान संगठन में निहित

इन्दौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल की उपस्थिति में इन्दौर विभाग के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का शाखा संगम नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग के 753 स्वयंसेवक 87 शाखाओं से शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष के तहत युवाओं को जोड़ना, शाखाओं का विस्तार व सुदृढ़ीकरण करना तथा समाज को संगठित करना रहा.

कृष्ण गोपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की पहचान आध्यात्मिक आधार पर बनी है और अनेकता में एकता इसकी विशेषता है. उन्होंने सांस्कृतिक गौरव व स्वाभिमान की पुनर्स्थापना को राष्ट्र सशक्तिकरण का आधार बताया. शाखा को समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि समाज की समस्याओं का समाधान संगठन में निहित है. उन्होंने पंच परिवर्तन के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया और कहा कि भारतीय संस्कृति का सह-अस्तित्व व संतोष भाव विश्व को दिशा दे सकता है. पिछले कार्यक्रमों के माध्यम से एक लाख से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाई गई, वहीं सितंबर में 144 स्थानों पर शाखाएं लगी थीं. इन्हीं के स्थायित्व हेतु इस संगम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संघचालक डॉ. मुकेश मोढ भी उपस्थित रहे.

Next Post

रवीना टंडन ने ‘अंदाज अपना अपना’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कभी किसी से असुरक्षा नहीं हुई

Mon Mar 23 , 2026
रवीना टंडन ने हालिया पोस्ट में करियर के दौरान असुरक्षाओं और ‘क्लासरूम पॉलिटिक्स’ पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें कभी किसी से जलन या असुरक्षा महसूस नहीं हुई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने करियर से जुड़े […]

You May Like