तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

बैतूल। बैतूल-सारणी मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार रात थाना सारणी क्षेत्र में बगडोना और सलैया के बीच हुआ। शोभापुर निवासी शन्नी पिता दशरू (18) अपने साथी प्रकाश के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित फरार हो गया।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान रविवार तड़के शन्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि दुधावानी निवासी प्रकाश पिता किस्सु (18) की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

फरारी कटी, सलाखों के पीछे पहुँचा चमन; 3 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sun Mar 15 , 2026
बैतूल। थाना गंज क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे तीन हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 14 अगस्त 2025 को संजय कॉलोनी गंज निवासी सुनील उर्फ बोक्या बारस्कर (27) ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई […]

You May Like