जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिन करदाताओं के द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम की राजस्व टीम ने संभाग स्तरीय सदस्यों के सहयोग से भानतलैया संभाग में प्रभावी कार्यवाही की।
जिसमें संभाग क्रमांक 8 भानतलैया अंतर्गत हनुमानताल, खेरमाई एवं राधाकृष्णन वार्ड में वसूली अभियान चलाया गया, जिसमें नारायण दास पर 4 लाख 17 हजार 75 रूपये, रेखा मोतयानी पर 35 हजार 1 सौ 46 रूपये, दुलारे प्रसाद पर 50 हजार 1 सौ 19, सुषमा पर 1 लाख 51 हजार 8 सौ 85, एवं शौकत उल्ला पर 1 लाख 83 हजार 4 सौ 1 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई की गयी तथा खेरमाई वार्ड से 1 लाख रूपये का चैक प्राप्त किया। कार्यवाही के समय संभागीय अधिकारी महेन्द्र पाल सिंह उइके, राजस्व निरीक्षक देवनाथ राठौर, टी.सी. अरविंद सिंह, निखार मिश्रा, अफजाल अजीम, संदीप साहू, रामेश्वर दुबे, गुलाम अंबिया, ठाकुर प्रसाद, उमेश राजपूत, विजय सहित राजस्व टीम मौजूद रही।
