सेफ क्लिक 2.0 अभियान में 70 गुम मोबाइल लौटाए गए

सिंगरौली । सिंगरौली पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को रुस्तमजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सियाज केएम ने एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा एवं पत्रकारों की मौजूदगी में गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इस दौरान करीब 14 लाख रुपये कीमत के 70 मोबाइल फोन आवेदकों को सुपुर्द किए गए।

एसपी सियाज केएम ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2026 में अब तक 671 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 89 लाख रुपये है, बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। इनमें म.प्र. के अलावा उ.प्र., छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से बरामद मोबाइल भी शामिल हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि पिछले तीन माह में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक पवन सिंह एवं जिले के विभिन्न थाना-चौकी पुलिस की संयुक्त टीमों ने तकनीकी सहायता से 445 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस सफल अभियान में साइबर सेल और कई थाना के पुलिस कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

Next Post

मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे

Fri Jul 3 , 2026
नयी दिल्ली 03 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रूद्नेन्द्र टंडन ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि श्री मोदी 6 से 11 जुलाई तक इन तीन देशों की यात्रा […]

You May Like