सायबर फ्राड गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

सीहोर। लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर, बैंक खाते खरीद कर, साइबर फ्रॉड करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के 2 आरोपियों को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया.

22 दिसंबर को रितिक वर्मा, पिता संतोष वर्मा, निवासी ग्राम सेवनियाद्वारा एक आवेदन पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें आरोपी रोहित निवासी दिवडिया, कपिल वर्मा नि. दिवडिया, अंकित नि. सीहोर, विष्णु साहू निवासी राजस्थान, विष्णू खावा नि. राजस्थान के द्वारा साइबर फ्रॉड कर पैसे निकालने की शिकायत की गई थी. थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर से दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जिनसे अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं एटीएम जप्त किया गया है. सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बताया कि आरोपी खाते खरीद कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर साइबर फ्रॉड में उपयोग करते थे. वह एटीएम द्वारा पैसे निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर करते थे. आरोपी कमीशन बेस पर खाते खरीदते थे. पकड़े गए आरोपियों रोहित,कपिल वर्मा, अंकित, विष्णु साहू, विष्णू खावा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की जा रही है.

 

 

Next Post

शिवपुरी में पान की दुकान से बड़ी चोरी

Sat Dec 27 , 2025
शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा चौराहा पर एक पान की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार कैलाश चंद्र जैन ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जैन की पान की दुकान वनस्थली होटल के सामने है। रात […]

You May Like