घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा

नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर रविवार से 29 रुपये महंगा हो गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये का हो गया है। हालांकि वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से घरेलू रसोई गैस के दाम दूसरी बार बढ़ाये गये हैं। इससे पहले 07 मार्च को इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी थी।

इस दौरान, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी-भरकम वृद्धि हो चुकी है। गत 01 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़ाकर 3,113.50 रुपये कर दी गयी थी।

पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से दिल्ली वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 1,373 रुपये बढ़ चुके हैं। इस साल फरवरी में इसकी कीमत 1,740.50 रुपये थी।

 

Next Post

बिजली चोरी और स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वालों पर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Sun Jun 7 , 2026
सतना: शहर में बिजली चोरी और स्मार्ट मीटरों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के आदेश पर और शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल ने विभाग की विशेष टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों […]

You May Like