भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला

हांगझाऊ (चीन) 13 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 में जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 से ड्रॉ खेला। अगर चीन, कोरिया को हरा देता है या तीन गोल से कम अंतर से हार से बचता है, तो भारत महिला टीम एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच जायेगी।
भारत के लिए ब्यूटी डुंग डुंग ने (सातवें मिनट) में शुरुआती गोल किया, जबकि शिहो कोबायाकावा ने (58वें मिनट) ने जापानी टीम के लिए बराबरी का गोल दागा।
मुकाबले के शुरुआत में ब्यूटी डुंग डुंग ने (सातवें मिनट) में गोलकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा और पहले क्वार्टर में स्कोर 1-0 रहा।
दूसरे क्वार्टर में जापान बराबरी के गोल की तलाश में उतरा और शुरुआती कुछ मिनटों में उसे एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत ने बिना किसी परेशानी के उसे रोक दिया। भारतीय टीम ने गेंद पर कब्जे में रखते हुए आक्रमण खेल दिया, लेकिन जापान की रक्षापंक्ति मजबूत रही और पहले हाफ के बाद स्कोर 1-0 रहा। इसके बाद तीसरा क्वार्टर भी गोल रहित रहा।
अंतिम क्वार्टर में जापान ने बराबरी की कोशिश में अपने हमले तेज कर दिए। और भारतीय महिला हॉकी टीम का डिफेंस जापानी हमलों को विफल करता रहा। क्वार्टर के मध्य में, भारत ने वापसी की और कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके विरोधियों पर दबाव बना दिया। अंतिम मिनटों में, जापान ने शिहो कोबायाकावा (58वें मिनट) के जरिए गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और हूटर बजने तक स्कोर 1-1 से बराबर था।

Next Post

सुमित नागल, दक्षिणेश्वर सुरेश ने दिलाई 2-0 की बढ़त

Sat Sep 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 सितम्बर (वार्ता)भारतीय टेनिस टीम ने शुक्रवार को बील के स्विस टेनिस एरिना में नौवीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के खिलाफ डेविस कप 2025 विश्व ग्रुप I मुकाबले में दक्षिणेश्वर सुरेश और सुमित नागल के अपने-अपने एकल मुकाबले जीतने के बाद शानदार शुरुआत की। दक्षिणेश्वर सुरेश ने शुरुआती एकल […]

You May Like