जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर चौराहे पर स्थित होटल रिलैक्स इन के एक कमरे में महिला की हत्या करने वाले संदेही तक पुलिस के हाथ पहुंच गए है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने की तैयारी में है ।विदित हो कि धनवंतरी नगर स्थित रिलेक्स इन होटल में 6 मई की रात्रि 8-45 बजे मुट्टू बंसल पिता भुल्लू बंसल निवासी भैदल खैडी जिला दमोह का पहुंचा था जो कमरा नम्बर 9 में श्रीमति दुर्गा बाल्मीमिक 40 वर्ष निवासी भेडाघाट के साथ रूका था । शुक्रवार सुबह 10 बजे जब मैनेजर पंकज झारिया 26 वर्ष निवासी ग्राम बरेला पठार बरगी का रूम चैक कर रहा था तभी कमरा न. 9 चैक का दरवाजा उडका हुआ बंद था धक्का दिया तो दवाजा खुल गया रूम में देखा कि बिस्तर पर महिला मृत पड़ी थी। जिसकी नाक व सिर माथे से खून निकल रहा था। मुट्ठू गायब था। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस के हाथ मुट्ठू तक पहुंच गए है और उसे हिरासत मेंं लेकर पूछताछ की जा रही है ।
