गायत्री मंदिर सर्विस रोड पर हो स्ट्रीट लाइट

भोपाल। गायत्री मंदिर क्षेत्र, जहां से आंबेडकर फ्लाईओवर की शुरुआत होती है, वहां की सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइटों की कमी हैं जिसके चलते रात के अंधेरे में यह सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावना रहती है। बारे में स्थानीय निवासियों, दुकानदारों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है। गायत्री मंदिर एक ऐसा स्थान है जहां दिनभर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों का आवागमन लगा रहता है। अंधेरे में गड्ढे और अवरोध दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक है, क्योंकि अचानक किसी व्यक्ति या वाहन के सामने आ जाने की आशंका बनी रहती है। कई बार अंधेरे के कारण मामूली टक्करें और फिसलने की घटनाएं हो चुकी हैं। यह एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां एक बड़ा फ्लाईओवर स्थित है, वहां स्ट्रीट लाइट होना जरुरी है।

Next Post

चन्द्रभागा से कलालकुई मस्जिद तक सड़क निर्माण का निरीक्षण

Tue Apr 22 , 2025
इंदौर:चन्द्र भागा से कलाल कुई मस्जिद तक एवं सुनकर धर्मशाला से रावजी बाजार थाना तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कार्यवाहक महापौर एवं जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर तथा क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला ने किया.चन्द्र भागा से कलाल कुई मस्जिद तक कि सड़क का निर्माण 10.26 करोड़ रुपये की लागत से किया […]

You May Like