प्याज से लदी पिकअप पलटी, युवक की मौके पर मौत

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौराखुर्द स्थित पम्प के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्याज से लदी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्रीराम पुत्र बारेलाल, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसाई के रूप में हुई है। बताया गया है कि श्रीराम मजदूरी का काम कर देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मसोरा खुर्द पंप के पास प्याज से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल पिकअप चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

धारकुंडी आश्रम पहुंचे सीएम डॉ यादव, स्वामी सच्चिदानंद महाराज को दी श्रद्धांजलि

Sun Feb 8 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सतना जिले के प्रसिद्ध धारकुंडी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत शिरोमणि स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज के अंतिम दर्शन कर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने संत के आध्यात्मिक योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया। मुख्यमंत्री ने बाद […]

You May Like