अवैध गैस रिफिलिंग:11 गैस सिलेण्डर और रिफिल सिस्टम बरामद 

माचलपुर। अवैध रुप से गैस रिफिलिंग कार्य की जानकारी मुखबिर से मिलने पर पुलिस ने सोयत रोड स्थित आटा चक्की की दुकान से अवैध रुप से रखे 9 खाली एवं 2 भरे गैस सिलेण्डर जप्त किए.

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी धर्मवीर सिंह नागर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी श्रीमति पूजा परिहार के निर्देशन में माचलपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि संजय नामक व्यक्ति निवासी ग्राम गोघटपुर अपनी सोयत रोड स्थित आटा चक्की की दुकान पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य कर रहा है. कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संबंधित व्यक्ति को विद्युत मोटर से एचपी कंपनी के सिलेंडरों से गैस रिफिलिंग करते हुए पाया गया. वैध लाइसेंस मांगने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका.

पुलिस ने मौके पर से 2 भरे सिलेंडर तथा 9 खाली सिलेंडर जप्त किए. विद्युत मोटर तथा रिफिल सिस्टम बरामद किया गया.

संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से उपरोक्त सामग्री जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पूजा परिहार, सउनि समीर खान, प्रधान आरखक जमील खान, आरक्षक रविन्द्र जाट, पप्पू दांगी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

नगर निगम में लोक कल्याण मेला आयोजित

Fri Sep 26 , 2025
छिंदवाड़ा. नगर निगम कार्यालय में आज लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया. इस आयोजन में स्ट्रीट वेंडर्स और स्व-सहायता समूहों ने सहभागिता निभाई प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के तहत पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियो के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन किया […]

You May Like