नगर निगम में लोक कल्याण मेला आयोजित

छिंदवाड़ा. नगर निगम कार्यालय में आज लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया. इस आयोजन में स्ट्रीट वेंडर्स और स्व-सहायता समूहों ने सहभागिता निभाई प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के तहत पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियो के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया. मेले के दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लीड बैंक मैनेजर अजय दुआ ने लोन, बचत, बीमा और निवेश के बीच संतुलन बनाकर वित्तीय संसाधनों के सही उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी. वहीं, बैंक के वित्तीय साक्षरता अधिकारी राकेश जी ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जिससे स्ट्रीट वेंडर्स को नए अवसरों से जोड़ा जा सके. खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूपलाल सनोडिया ने स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा मानकों को अपनाने और उसके ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई. उन्होंने खाद्य स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए सरकार की ओर से उपलब्ध फोर्टीफाइड नमक और विटामिन ए एवं विटामिन डी युक्त तेल के उपयोग की महत्ता बताई. उन्होंने कहा, सही भोजन, स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत और स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. इस अवसर पर सिटी मिशन मैनेजर उमेश पयासी, डॉ. सेवंती पटेल, जीतेन्द्र डेहरिया, सतीश वोकडे, राकेश सिंह एवं सामुदायिक संगठक भी मौजूद रहे.

Next Post

बिना स्वीकृति हो रहा भवनों का निर्माण

Fri Sep 26 , 2025
छिंदवाड़ा, शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर निगम से बिना स्वीकृति लिए भवन निर्माण करने की शिकायत मिलने के बाद आज नगर निगम की टीम ने शहर के नागपुर रोड एवं सिवनी रोड के विभिन्न व्यावसायिक भवनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान भवनों के अनुज्ञा के विपरीत निर्माण के […]

You May Like