
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सतना जिले के प्रसिद्ध धारकुंडी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत शिरोमणि स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज के अंतिम दर्शन कर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने संत के आध्यात्मिक योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
मुख्यमंत्री ने बाद में सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि स्वामी जी का तप, त्याग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा तथा लोककल्याण की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने स्वामी सच्चिदानंद महाराज के जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
