शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का इस साल का पहला बोलबम गीत ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में इस साल का पहला बोलबम गीत ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ रिलीज हो गया है।

गाना दूल्हा दिहा अपने जइसन को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज बोलबम गीत को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत इतना अच्छा है कि इसे गाने में मुझे बहुत अच्छा लगा था। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘भोले बाबा की महिमा अपरंपार है। उनकी कृपा मुझ पर हमेशा है। यह बहुत ही प्यारा है, इसे जितनी बार सुनिए और देखिए, बहुत अच्छा लगता है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत अच्छा लगा है। इस गाने को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी दर्शकों को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है, जबकि अजय सिंह एजे ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

Next Post

सड़क हादसे में दम्पति की मौत

Tue Jul 8 , 2025
पुणे (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक दंपत्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने आज बताया कि मृतकों की पहचान मल्हारी बाजीराव पवार (57) और उनकी पत्नी पंखाबाई मल्हारी पवार (50) के रूप में हुई है। मल्हारी की मौके पर ही मौत हो […]

You May Like