सड़क हादसे में दम्पति की मौत

पुणे (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक दंपत्ति की मौत हो गई है।

पुलिस ने आज बताया कि मृतकों की पहचान मल्हारी बाजीराव पवार (57) और उनकी पत्नी पंखाबाई मल्हारी पवार (50) के रूप में हुई है। मल्हारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों येलपाने पुलिसवाड़ी, तालुका श्रीगोंडा, जिला अहिल्यानगर के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि दंपत्ति रविवार शाम पंढरपुर में भगवान विट्ठल के दर्शन करने के बाद दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मल्हारी पवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंखाबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

घटना के तुरंत बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि भीगवान पुलिस ने वाहन का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की सार्थकता जरूरतमंद देशों के लिए पर्याप्त धन , प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में है-मोदी

Tue Jul 8 , 2025
रियो डी जेनेरियो (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन के विषम प्रभाव को मान्यता देकर इससे प्रभावित कमजोर के साथ न्याय के समुचित समाधान की व्यवस्था को एक नैतिक कर्तव्य बताते हुए कहा है कि यदि इस काम के लिए जरूरतमंद देशों को उचित प्रौद्योगिकी और समुचित धन सहायता […]

You May Like