
ग्वालियर। ग्वालियर उपनगर में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश देने के लिए के 7 सितंबर, रविवार सुबह 8 बजे चार शहर के नाके से प्रारंभ होकर दुर्गादास राठौड़ चौराहे तक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा और नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह मिनी मैराथन आयोजित की गई है। इस मैराथन में शामिल होने के लिए सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, खेल, और संगठनों के साथ-साथ महानगर के प्रबुद्ध जन से आग्रह किया गया है।
