स्वीपर ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय में फेंके मांस के टुकड़े, कार्यपालन यंत्री ने बुलाई पुलिस

रीवा। पीडब्ल्यूडी विभाग संभाग क्रमांक-1 कार्यालय में उस समय अफ रा तफ री मच गई जब कार्यालय खुलने के बाद कर्मचारी और अधिकारी आफि स पहुंचे. पूरा आफि स गंध से पटा हुआ था.

दरअसल विभाग में ही पार्ट टाइम सेवा देने वाले स्वीपर माधव प्रसाद द्वारा अनुरेखक कक्ष एवं कार्यपालन यंत्री कक्ष के सामने डीए कार्यालय में सड़े हुए मांस के टुकड़े फेंक दिए थे. यहां यह बता दें कि स्वीपर माधव द्वारा अनुरेखक संजय खरे से एक दिन पूर्व कहासुनी कर उनकी गाड़ी में मांस के टुकड़े फेंके थे एवं उन्हें मारने की धमकी दी गई थी. ऐसी स्थिति में अनुरेखक श्री खरे द्वारा कार्यपालन यंत्री को एक पत्र दिया गया था जिसके बाद गुरुवार को ईई नितिन पटेल द्वारा उक्त पत्र को फ ारवर्ड कर एसपी को भेज दिया. एसपी द्वारा दिए गए प्वाइंट के बाद सिविल लाइन एवं अमहिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिस स्वीपर द्वारा ऑफि स में मांस के टुकड़े फेंके गए थे वह पुलिस के आने के पहले ही मौके से फ रार हो गया. जबकि एक दूसरा स्वीपर वहां मौजूद था जिसे पुलिस ने पहले तो पकड़ा बाद में जब यह जानकारी मिली कि दूसरे स्वीपर द्वारा यह कारनामा किया गया है तब उसे छोड़ दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच करने के बाद मौके से थाना लौट गई. कार्यपालन यंत्री नितिन पटेल ने कहा कि यह शर्मनाक हरकत है ऐसी हरकत पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. हालांकि अभी तक उक्त स्वीपर के ऊपर एफ आईआर दर्ज नहीं हुई है.

Next Post

रजौला में नया बस स्टैंड बनेगा,डीपीआर तैयार करने के निर्देश

Thu Sep 4 , 2025
सतना।इंटीग्रेटेड अर्बन डेवलेपमेंट प्रोग्राम में पीली कोठी से यूपी बोर्डर तक की रोड को शामिल किए जाने के निर्देश दिए।चित्रकूट समग्र विकास की समीक्षा बैठक में दिए गए साथ ही रजौला में नया आईएसबीटी बनने का रास्ता साफ हो गया है.   चित्रकूट समग्र विकास की परियोजना में एवं परिक्रमा […]

You May Like