रजौला में नया बस स्टैंड बनेगा,डीपीआर तैयार करने के निर्देश

सतना।इंटीग्रेटेड अर्बन डेवलेपमेंट प्रोग्राम में पीली कोठी से यूपी बोर्डर तक की रोड को शामिल किए जाने के निर्देश दिए।चित्रकूट समग्र विकास की समीक्षा बैठक में दिए गए

साथ ही रजौला में नया आईएसबीटी बनने का रास्ता साफ हो गया है.

 

चित्रकूट समग्र विकास की परियोजना में एवं परिक्रमा पथ के चौड़ीकरण हेतु अवैध अतिक्रमण नियमानुसार हटाने के निर्देश सीएमओ को दिए।राजोला बाईपास को 150 फीट चौड़ीकरण किए जाने हेतु डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।आरोग्य धाम से मेंन रोड तक सड़क निर्माण के निर्देश सीएमओ को दिए।डंपिंग यार्ड हेतु नई जगह चिन्हित करने के निर्देश सीएमओ चित्रकूट को दिए।चित्रकूट क्षेत्र की समस्त नगरीय एवं ग्रामीण शासकीय भूमि का चिन्हांकन करने तहसीलदार को निर्देश दिए ताकि इस भूमि का उपयोग चित्रकूट के समग्र विकास में किया जा सके ।एम पी यूडीसी तकनीकी स्टाफ को प्राथमिकता के आधार पर कामदगिरि परिक्रमा क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र को विकसित किए जाने की निर्देश दिए।

राघव प्रयाग घाट के बृज एवं नयागांव तिराहा से हनुमान धारा फोर लेन सड़क तक चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए ।

चित्रकूट के समग्र विकास की महत्वपूर्ण योजनों के क्रियान्वयन हेतु समस्त शासकीय कार्यालय एवं आवासों को अन्य स्थानों में शिफ्ट करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिए।

सती अनुसुइया के विकास कार्यों में वन विभाग के क्लेरेंस जल्द कर क्रियान्वयन के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।

राजोला में आई आईएसबीटी के निर्माण हेतु आवश्यक शासकीय भूमि को आवंटित किए जाने के निर्देश राजस्व एवं सीएमओ को दिए।

Next Post

झुमरखाली की शिक्षिका नीतू ठाकुर के नवाचारों से बच्चों की उपस्थिति बढ़ी

Thu Sep 4 , 2025
खंडवा। जिले के हरसूद विकासखण्ड की शासकीय प्राथमिक शाला झुमरखाली की नवाचारी शिक्षिका नीतू ठाकुर ने शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए अनोखा प्रयास किया है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई को खेल, कविता, कला और अन्य गतिविधियों के माध्यम से जोडक़र रोचक बनाया जिससे स्कूल में बच्चों की […]

You May Like