
सारंगपुर। आगामी गर्मी में सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में जलसंकट से राहत मिलने वाली है। इसके लिए राज्यमंत्री और सारंगपुर विधायक डॉ. गौतम टेटवाल ने पहल की है। उनके प्रयासों के तहत सारंगपुर नगर में कुंडालिया डेम और पचोर में मोहनपुरा डेम से पाइपलाइन के माध्यम से जल सप्लाय सुनिश्चित की जाएगी।
राज्यमंत्री डॉ. टेटवाल ने जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को पत्र सौंपकर दोनों नगरों में जल आपूर्ति की मांग की है। जिले के कई ग्रामों में पहले ही प्रधानमंत्री की सौगात से डेम के जलापूर्ति कार्य प्रगतिशील हैं, लेकिन शहरों में ग्रीष्मकाल में जल संकट बना रहता था। अब इन कनेक्शनों से सारंगपुर और पचोर को स्थायी जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
