मां बगलामुखी को लगाया छप्पन भोग

नलखेड़ा।विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम ही दिन बड़ी संख्या में मां की भक्ति में लीन हुए भक्त. मां के दरबार में मत्था टेककर सुख समृद्धि की कामना की. सुबह से लेकर रात तक देश-प्रदेश से आए लगभग बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शक्ति की आराधना की और मां के दरबार में मत्था टेका. प्रथम दिन मां का स्वर्ण श्रृंगार किया गया तथा प्रात: दस बजे मां को छप्पन भोग भी लगाया गया. शारदीय नवरात्रि के लिए मां के दरबार पर आकर्षक फूलों से साज-सज्जा की गई है. मां के दरबार की आकर्षक दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है. शारदीय नवरात्रि में कई लाखों भक्त यहां पहुंचे. शक्ति की भक्ति के पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार को मंदिर पर मां बगलामुखी की प्रात: एवं संध्या कालीन आरती में सैकड़ों भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. पूरे दिन नगर सहित आसपास के कई स्थानों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला अनवरत जारी रहा, जो देर रात तक चलता रहा. पूरे समय माता मंदिर पर मां पीतांबरा के दर्शन पूजन के लिए भक्तों का ताता लगा रहा. मंदिर क्षेत्र में मंत्रोच्चार, जाप, तप, हवन-अनुष्ठान का सिलसिला चलता रहा. हर कोई माता के जयकारे लगाते हुए शक्ति की भक्ति में लीन दिखाई दिया. मां के दरबार शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को माता मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली. कई वीआईपी सहित वीवीआईपी माता मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने मंत्र उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की. वहीं कई वीआईपी ने मंदिर परिसर में मां पीताम्बरा सेवा समिति द्वारा संचालित भंडारे में पहुंचे और माता का प्रसाद ग्रहण किया. मां पीतांबरा सेवा समिति के सदस्यों ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन ढोल-ढमाकों के साथ मां बगलामुखी को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया. इसके पश्चात समिति द्वारा नि:शुल्क भंडारे महाप्रसादी का शुभारंभ कन्याओं का पूजन कर किया गया.

Next Post

ट्रेन में चोरी के मामले पर जीआरपी की जांच शुरू

Mon Sep 22 , 2025
भोपाल।रानी कमलापति जीआरपी ट्रेन में हुई चोरी की एक घटना को लेकर जांच कर रही है. बीना जीआरपी में हुई मामले की शिकायत की केस डायरी पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई. जानकारी के अनुसार 20 सितबंर को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के रिजर्वेशन कोच में घुसकर कुछ बदमाशों ने […]

You May Like