सीहोर। ग्राम नापलाखेड़ी के ग्रामीणों का कूढ़ा कचरा गंदगी से जीना मुश्किल हो गया है. वर्षों से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है. नालियोंं का गंदा पानी निकलकर गांव की कच्ची सड़कों पर बहा रहा है.
मंगलवार को जनसुनवाई में ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव द्वारा इस मामले में बरती जा रही लापरवाही से भी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया है. ग्राम नापलाखेड़ी के दुर्गा प्रसाद वर्मा, नीतू बाई, घनश्याम आदि ने बताया कि कीचड़़ गदंगी के कारण घर आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. पूरे गांव में अस्वच्छता का माहौल बना हुआ है. स्वच्छता का पूरा काम केवल कागजों पर ही ग्राम पंचायत कर रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर कर्मचारियोंं की टीम भेजकर शिकायत की जांच कराने व साफ सफाई कराई जाने के लिए सरपंच-सचिव को आदेश देने की मांग की है.
