ग्वालियर ग्रामीण भाजपा में गृहमंत्री के भतीजे विवेक मिश्रा उपाध्यक्ष, महामंत्री अनीता खेमरिया सहित 7 महिलाएं शामिल

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से ग्वालियर जिला ग्रामीण की 28 सदस्यी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के भतीजे विवेक मिश्रा सहित आठ उपाध्यक्ष, दो महामंत्री अनीता खेमरिया और कुलदीप सिंह यादव के साथ साथ आठ मंत्री बनाये गये हैं। जिनेन्द्र सिंह किरार की फिर से मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह राणा, विवेक मिश्रा, रानी देवी कुशवाहा, राजेंद्र बेरिया, विनोद बघेल, परशुराम पवैया, अरुण पचौरी, भीकम साहू महामंत्री अनीता खेमरिया कुलदीप सिंह यादव, मंत्री विष्णु दत्त पाठक, श्रीमती रामराजा महीपत गुर्जर, कृष्णा बघेल, महेन्द्र लोधी, पुरुषोत्तम दुबे, विवेक रावत, निर्दोष शर्मा और नीरज आर्य, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता डेंगरे, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती गोमती देवी सिंह कुशवाहा एवं गोविंद राठौर, जिला कार्यालय मंत्री महेंद्र मिश्रा बनाए गए हैं।

Next Post

शासकीय महाविद्यालय खिमलासा में सेफर इंटरनेट डे पर व्याख्यान

Wed Feb 11 , 2026
बीना। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य पूर्वा सांगलीकर के मार्गदर्शन में सेफर इंटरनेट डे पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।जिसके अंतर्गत डॉ प्रदीप कुमार अतुलकर ने विषय संबंधित इंटरनेट के सदुपयोग, पासवर्ड को सेट करने के तरीके, विभिन्न इंटरनेट साइट्स को उपयोग […]

You May Like