जैन मंदिरों में भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा-भक्ति से मनाया

भोपाल। राजधानी के विभिन्न जैन मंदिरों में भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना, विधान-अनुष्ठान और भक्ति गीतों की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी। भक्तों ने प्रभु के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित कर विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना की। गोदरमऊ एयरपोर्ट रोड स्थित जिनालय में विशाल प्रतिमा का अभिषेक कर विशेष पूजन हुआ, वहीं सिद्धार्थ लेक सिटी में स्वर्ण कलश से अभिषेक किया गया। नेहरू नगर में रत्नमयी प्रतिमा पर शांति धारा की गई। इसके साथ ही नंदीश्वर जिनालय, मंगलवारा, कस्तूरबा नगर, टीटी नगर, पिपलानी और अशोका गार्डन सहित शहर के अनेक जैन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ।

Next Post

ब्यावरा, माचलपुर और छापीहेड़ा मंडियों की बदलेगी सूरत: करोड़ों की लागत से होगा सीसी रोड और शेड का कायाकल्प

Sun Feb 15 , 2026
ब्यावरा। जिले की ब्यावरा, माचलपुर, छापीहेड़ा कृषि मंडियों में सीसी रोड निर्माण के साथ ही जर्जर अवस्था में मौजूद टीनशेड एवं कवर्ड शेड की मरम्मत का कार्य किया जाएगा. इन मंडियों की दशा सुधरने से यहां आने वालों को आवागमन में सुविधा होकर टीनशेड एवं कवर्ड शेड की मरम्मत होने […]

You May Like