ब्यावरा, माचलपुर और छापीहेड़ा मंडियों की बदलेगी सूरत: करोड़ों की लागत से होगा सीसी रोड और शेड का कायाकल्प

ब्यावरा। जिले की ब्यावरा, माचलपुर, छापीहेड़ा कृषि मंडियों में सीसी रोड निर्माण के साथ ही जर्जर अवस्था में मौजूद टीनशेड एवं कवर्ड शेड की मरम्मत का कार्य किया जाएगा. इन मंडियों की दशा सुधरने से यहां आने वालों को आवागमन में सुविधा होकर टीनशेड एवं कवर्ड शेड की मरम्मत होने से उपज रखने में सुविधा होगी.

गौरतलब है कि जिले में अनेक जगह कृषि मंडियों में फर्श उखडऩे, टीनशेड बुरी तरह जीर्णशीर्ण अवस्था में होने से काफी परेशानी का सामना मंडी में उपज लेकर आने वालों को करना पड़ता है.

धूल के गुब्बार सराबोर कर देते है

ब्यावरा स्थित कृषि मंडी में फर्श बुरी तरह उखडऩे से वाहनों के पहिए से उड़ती धूल के गुब्बार देखे जा सकते है, धूल के कारण मंडी में आने वालो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां पर मंडी बोर्ड के द्वारा करीब डेढ़ करोड़ की लागत से सीसीकरण किया जाना है, इसके टेंडर भी होने की जानकारी है.

टीनशेड, कवर्डशेड की मरम्मत होकर हाईट बढ़ेगी

ब्यावरा स्थित कृषि मंडी में जहां सीसीकरण के लिए टेंडर हो चुके है, वहीं मंडी के द्वारा परिसर में मौजूद टीनशेड एवं कवर्ड शेड की मरम्मत की जाकर इनकी हाईट बढ़ाई जाएगी ताकि नीलामी कार्य में सुविधा हो सके. साथ ही अन्य कार्य भी किए जाएंगे. करीब 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यो को मंडी कमेटी द्वारा मंजूरी देना बताया गया है. आगामी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन कार्यो के लिए भी टेंडर जारी कर दिए जाएंगे. जानकारी के अनुसार जिले के माचलपुर एवं छापीहेड़ा कृषि मंडी में भी सीसीकरण, टीनशेड की मरम्मत का कार्य किया जाएगा.

Next Post

असम के मुख्यमंत्री के विवादित वीडियो मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल; राइफल से निशाना साधने वाले वीडियो पर घिरे हिमंत बिस्वा सरमा, शीर्ष अदालत करेगी विचार

Sun Feb 15 , 2026
नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 16 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए तैयार है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ इस संवेदनशील मामले पर विचार करेगी। विवाद का मुख्य कारण हाल ही में सोशल मीडिया पर […]

You May Like