
जबलपुर। सिविल लाईन थाना अंतर्गत छुई खदान में बदमाश ने युवक पर चाकू से वार कर दिया।
पुलिस ने बताया कि श्रीमति दीपा श्रीवास्तव 25 वर्ष निवासी छुई खदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई पवन कोल बीती रात लगभग 11-30 बजे घर के सामने सरकारी कालम के पास अपने साथी अंकुश कोल तथा प्रिंस कोल के साथ आग ताप रहा था तभी प्रशांत विश्वकर्मा आकर पुरानी बुराई को लेकर उसके भाई पवन कोल को जातिगत शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से चाकू से पेट में मारने दौड़ा उसका भाई पवन घूम गया जिससे पवन के जांघ में चोट आई, आसपास के लोगों को आता देख प्रशांत वहां से भाग गयाा।
