
ग्वालियर। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन में ग्वालियर को आज नई ऊर्जा मिली। शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ज्योति सिंह ने विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया।
समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया रहीं। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। शपथ ग्रहण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रीना ने कहा कि महिला कांग्रेस ही पार्टी की रीढ़ है और आगामी चुनावों में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक होगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य ग्वालियर जिले के हर ब्लॉक और वार्ड में महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाना होगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस से मंजू सिकरवार,निधि शर्मा पार्षद वार्ड 16 किरण धर्मेंद्र वर्मा,श्रीमती शांति कुशवाह,कमला कुशवाह,मनीषा पांडेय,बंटी पाली एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित महिला कांग्रेस की सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। पूरे कांग्रेस कार्यालय में फूल की बर्षा की गई कार्यकर्ताओं ने नई जिलाध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को ग्वालियर में और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
