जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्टाफ कॉलोनी में हुई चोरी के 4 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग लगाने में नाकाम रही है। थक-हारकर पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाई है।स्टाफ कॉलोनी के क्वार्टर नंबर भी 15 में रहने वाले धीरेंद्र कुमार चौकीकर के सूने मकान को चोरों ने पिछले साल 8 दिसंबर 2025 को निशाना बनाया था। चोरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती सामान और नकदी पार कर दी थी।
धीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के अगले ही दिन 9 दिसंबर 2025 को रांझी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लेकिन 120 दिन बीत जाने के बावजूद सुराग नहीं है। एसपी कार्यालय पहुंचे धीरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में कहा, शिकायत दर्ज कराए चार महीने हो गए हैं, लेकिन न तो सामान बरामद हुआ और न ही पुलिस ने किसी संदिग्ध को पकड़ा है। जांच की कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इस घटना से मैं आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद परेशान हूँ।
