हरदा में पहली बार इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट, 24 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

हरदा: जिले के लिए गौरव का क्षण आने वाला है, जब 24 जनवरी को हरदा का पहला इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। हरदा जिला शतरंज संगठन के तत्वावधान में होने वाला यह प्रतिष्ठित आयोजन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप संपन्न होगा। इसमें देश-प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से ख्यातिप्राप्त एवं रेटेड खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शतरंज फेडरेशन द्वारा टूर्नामेंट की तिथि 24 जनवरी, शनिवार निर्धारित की गई है। संगठन के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले की उभरती प्रतिभाओं के लिए बड़ा अवसर साबित होगी, जहां खिलाड़ी अपने ही जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से मुकाबला कर सकेंगे। टूर्नामेंट में कुल 1 लाख 51 हजार रुपये की प्राइज मनी विभिन्न वर्गों में प्रदान की जाएगी।

आयोजन को लेकर जिला शतरंज संगठन के संरक्षक एवं कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं और दायित्वों का निर्धारण किया गया। प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को समर्पित रहेगा, जिसके लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में संपर्क कर अधिक से अधिक बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Next Post

वन ग्राम किसानों के धान पंजीयन सत्यापन में आ रही परेशानी

Tue Dec 30 , 2025
इटारसी: विस्थापित वन ग्रामों के किसानों द्वारा खरीफ फसल धान का पंजीयन तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन पंजीयन के सत्यापन की प्रक्रिया लंबित होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एसटीआर क्षेत्र से विस्थापित होकर आए वन ग्राम पोडार के किसानों ने बताया कि […]

You May Like