नीलकंठ घाट पर हादसा: मछली पकड़ने गए बिहार के दो युवक नर्मदा में लापता

सीहोर: सीहोर जिले के भेरूंदा थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी के नीलकंठ घाट पर नाव पलटने से बिहार के दो मजदूर डूब गए, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चार मजदूर मछली पकड़ने के लिए नाव से नदी में उतरे थे, तभी तेज हवा के कारण नाव पलट गई। इनमें से दो मजदूर किसी तरह बच निकले, जबकि दो अन्य नदी में डूब गए।

बताया गया है कि ये सभी मजदूर चार दिन पहले ही बिहार से यहां मजदूरी करने आए थे और आपस में रिश्तेदार हैं। इनमें से तीन को तैरना आता था, जबकि एक को तैरना नहीं आता था। एक युवक दूसरे को बचाने के प्रयास में स्वयं भी लहरों में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका है। एक बार फिर सर्च ऑपरेशन जारी है।

Next Post

इंदौर एयरपोर्ट के नए टी-1 टर्मिनल का कल होगा उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री नायडू वर्चुअली जुड़ेंगे

Sat Mar 28 , 2026
इंदौर: 29 मार्च को देवी अहिल्याबाई होल्कर विमान पत्तन के टी-1 टर्मिनल का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर रोशन राय तथा एयरपोर्ट डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने […]

You May Like