मजबूत डॉलर से रुपया 25 पैसे कमजोर

मुंबई, 06 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत डॉलर से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 25 पैसे कमजोर हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर 95.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा पर आज शुरू से ही दबाव रहा। बाद में इसकी गिरावट और बढ़ गयी। कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.43 रुपये का बोला गया।

रुपया सुबह सात पैसे टूटकर 95.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 95.22 रुपये और नीचे 95.48 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.25 प्रतिशत मजबूत हुआ। इससे रुपये पर दबाव रहा। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेश (एफपीआई) आने और कच्चे तेल में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।

एफपीआई ने आज भारतीय पूंजी बाजार में 28.4 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मानक लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 0.2 प्रतिशत फिसलकर 72 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रह गया।

 

Next Post

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार, कृष्ण मोहन को महासचिव की जिम्मेदारी

Mon Jul 6 , 2026
अयोध्या, 06 जुलाई (वार्ता) अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मद्देनजर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और श्री कृष्ण मोहन को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। ट्रस्ट की सोमवार को यहां हुई बैठक के […]

You May Like